हिंदी प्रार्थना स्कूल के बच्चों के लिए - हिंदी MAI TIPS

Saturday, 27 June 2020

हिंदी प्रार्थना स्कूल के बच्चों के लिए





हे ईश् प्रभु परमेश्वर 


हे ईश् प्रभु परमेश्वर हम सब तुझको शीश नवाते हैं.
आदि अंत हैं तुझमे प्रभुवर! तेरे ही गुण गाते हैं.
जड़ चेतन में तू ही तू हैं,
तू ही दिक् और काल बना.
आत्म रूप बन प्राणी मात्र में,
जीवन , जीवन पाल बना.
तू ही तू बस ओर हैं, मै की भेट चढाते हैं.
अहंभाव को तज सब में हम तेरे दर्शन पाते हैं.
विविध नाम और रूप वेश में,
एक तुम्ही तो हो आधार.
निराकार तुम अवतारों में
बने तुम्ही तो हो साकार.
रचना, पालक, सहारक के रूप विविध बन जाते हैं.
इसी लिए तो विविध रूप में तेरे गुण सब गाते हैं
मात-पिता और बन्धु मित्र तुम,
गुरु तुम्ही हो, तुम्हे प्रणाम
बसों हमारे मन मन्दिर में
बनकर ॐ, राम और श्याम.
सब की सेवा, तेरी सेवा, गीत यही बस गाते हैं
सब में तेरे दर्शन पाकर तुझको शीष नवाते हैं.


मातृभक्ति का आवहान

आज देश को देश-भक्ति का जन-जन में आधार चाहिए|
जिए देश हित, मरे देश हित जन-मन में संस्कार चाहिए ||
हम भूले हैं गत वैभव को,
जगत गुरु थी भारत माता |
ज्ञान भूमि थी ध्यान भूमि थी,
स्वर्ण भूमि थी जग की त्राता ||
आज उन्ही वीरों की भू को गान्डीय टंकार चाहिए |
जिये देश हित, मरे देश हित, जन-जन को संस्कार चाहिए ||
जाति, प्रान्त, भाषा भेदों के-
भेद बेध रहे हैं हम को |
मातृभूमि के पुत्र एक हम-
भूले खेद नही हैं हमको ||
शबरी, केवट, राम सरीखा आज हमे वह प्यार चाहिए |
जिये देश हित, मरे देश हित जन-जन संस्कार चाहिए ||
‘स्व’ विस्मृत कर जूठन की-
भाषा-भूषा को अपनाया |
भाव, विचार उत्पाद विदेशी-
बे शर्मी से गले लगाया ||
पूर्ण स्वदेशी भाव जगाकर, स्वाभिमान हुंकार चाहिए |
जिये देश हित, मरे देश हित जन-जन में संस्कार चाहिए ||

वह शक्ति हमें दो दयानिधे


वह शक्ति हमें दो दयानिधे,
कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें।
पर-सेवा पर-उपकार में हम,
जग(निज)-जीवन सफल बना जावें॥
॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥

हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के,
सेवक बन संताप हरें।
जो हैं अटके, भूले-भटके,
उनको तारें खुद तर जावें॥
॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥

छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ,
अन्याय से निशिदिन दूर रहें।
जीवन हो शुद्ध सरल अपना,
शुचि प्रेम-सुधा रस बरसावें॥
॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥

निज आन-बान, मर्यादा का,
प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे।
जिस देश-जाति* में जन्म लिया,
बलिदान उसी पर हो जावें॥
॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...॥


More School Assembly Morning Prayers Songs in Hindi 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot